पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव निवासी 28वर्षीय रचना पत्नी सुनील कुमार ने गुरूवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को जानकारी हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृतक घोषित कर दिया। परिजनो को संतुष्टी न होने पर घरवाले उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां पर भी डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे लेकर गांव जा रहे थे। तभी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में रखवा दिया है। मृतका के पति का कहना है कि गुरूवार को उसका साथी पांच सौ रूपये लेने आया था। रचना ने उसे अपशब्द कह दिया था। इस पर सुनील ने रचना को दो थप्पड़ मार दिया और दोस्त से मिलने चला गया। इसी से नाराज होकर रचना ने अपने डेढ वर्षीय पुत्र लवलेश को पीटना शुरू कर दिया। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर वह घर पहुंचा और दोबारा फिर पत्नी को दो थप्पड मार दिया। इसी से नाराज होकर उसने जहर खा कर खुदकुशी कर लिया। उधर मृतका के भाई सोहनलाल निवासी रानीपुर चित्रकूट ने बताया कि रचना की शादी 2019 को हुई थी। पति दहेज कम देने को लेकर रचना को प्रताड़ित करता था। अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। आरोप लगाया कि बेटी को जबरियां जहर खिलाकर मार डाला है।