एसआईआर के कार्य में तेजी लाये जाने सहित स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए कमिश्नर लगातार प्रयासरत हैं। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने उप जिला अधिकारियों को एसआईआर के व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार ने जनपद बांदा के तहसील नरैनी में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य का स्थलीय जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुल 40 कर्मचारी एसआईआर कार्य करते मिले। नरैनी विधानसभा क्षेत्र में डिजिटाइजेशन कार्य लगभग 40% हो चुका है। आयुक्त अजीत कुमार ने निरीक्षण के दौरान पाया कि ग्राम खमहौरा,जबरापुर, देवखेर,तुर्रा तथा बदौसा में बीएलओ के द्वारा डिजिटाइजेशन की प्रगति अपेक्षाकृत बहुत कम है।इस पर आयुक्त अजीत कुमार ने निर्देशित किया कि एसडीएम अतर्रा एवं नरैनी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाएँ। ताकि एसआईआर कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा हो सके। आयुक्त ने कहा कि आवश्यक संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। एसआईआर कार्य का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। जिससे प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम निर्वाचन सूची में सम्मिलित हो सके। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदाताओं की सूची सभी संबंधित पोलिंग पार्टियों के साथ साझा की जाए। ताकि एक भी मतदाता छूटने न पाए। तत्पश्चात आयुक्त अजीत कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में साफ-सफाई,पेयजल व्यवस्था,दवाओं का स्टॉक, डॉक्टरों की उपस्थिति तथा सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य व्यवस्थाएं मेनटेन मिली। आयुक्त ने सराहना करते हुए कहा कि यह व्यवस्था सरकार के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के संकल्प को प्रतिबिंबित करती है। केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि इन व्यवस्थाओं को नियमित रूप से बनाए रखें। तथा आगामी ठंड के मौसम को देखते हुए उचित चिकित्सा संसाधन एवं सुरक्षा प्रबंधन समय से सुनिश्चित करें।आयुक्त ने निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर की दवा न लिखी जाए। वी.एच.एन.डी. कैम्पों का नियमित संचालन कराए।गर्भवती महिलाओं का समय से टीकाकरण का कार्य समय से पूरा कराये।ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से ओपीडी सेवाएँ नियमित रूप से चलाई जाए।