बाँदा- प्रमुख चौराहो सहित अस्पताल,बस स्टैंड में अलाव जलवाने के डीएम ने दिए निर्देश,अलाव जलने के बाद खुद भी की मॉनिटरिंग

SHARE:

ठंड के दृष्टिगत डीएम ने नगर पालिका तथा नगर पंचायत को चौराहों के अलावा अस्पताल,बस स्टैंड में अलाव जलवाए जाने के निर्देश दिए हैं। ताकि राजगीर ठंड से ठिठुर न सके।
गौरतलब हो कि नवंबर के माह में सुबह शाम ठंड का एहसास काफी हद तक होने लगा है। इधर विगत दिनों मौसम विभाग ने भी घने कोहरे के साथ-साथ और भी ठंड बढ़ने के आसार जताए हैं। ठंड को देखते हुए डीएम जे रीभा ने नगर पालिका तथा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सार्वजनिक चौराहों के अलावा अस्पताल तथा रोडवेज बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन में अलाव जलवाने के प्रबंध करें। ताकि राहगीर एवं यात्रियों को ठंड से सहूलियत हो सके। डीएम जे रीभा के निर्देशन पर देर रात शहर के प्रमुख चौराहा तथा बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन में अलाव के प्रबंध किए गए है। डीएम ने यह भी निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे ना सोए,इस बात कभी विशेष ख्याल रखा जाए। अलाव के प्रबंध करने के बाद जिलाधिकारी जे रीभा ने खुद भी रात में मॉनिटरिंग की।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई