संविधान दिवस के रूप में बाबा साहब की जयंती धूम धाम से मनाई गई। एसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने मातहतों को राष्ट्र की एकता तथा अखण्डता की शपथ दिलाई।
बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर जनपद में पुलिस कर्मियों को संविधान के आदर्शों का पालन करने तथा देश की एकता और अखण्डता को बनाये रखने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा पुलिस कार्यालय में देश की एकता तथा अखण्डता बनाये रखने की कर्मचारी तथा अधिकारियों को शपथ दिलाई। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक द्वारा पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को मौलिक कर्तव्यों की जानकारी देकर संविधान में निहित मूल्यों,आदर्शों एवं उदेश्यिका का स्मरण कराते हुये राष्ट्र की एकता व अखण्डता बनाये रखने की शपथ दिलाई गयी। इसी क्रम में के समस्त थानों पर थाना प्रभारियों द्वारा थानों में नियुक्त पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता व अखण्डता बनाये रखने की शपथ दिलाई गयी।
26 नवंबर 1949 को अंगीकृत हुआ था देश का संविधान
एसपी पलाश बंसल ने बताया कि संविधान निर्माताओं के अथक परिश्रम के फलस्वरुप 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत किया गया था। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2015 में संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती पर संविधान दिवस मनाये जाने की घोषणा की। तब से प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रुप में मनाया जाता है संविधान दिवस का उदेश्य लोगों को संविधान की उदेश्यिका, इसके मौलिक अधिकारों और इसके द्वारा दी गई जिम्मेदारियों के प्रति जागरुक करना है। इस दिन लोगों को संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों का पालन करने व राष्ट्र की एकता व अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने की शपथ दिलाई जाती है ।