रेलवे स्टेशन में कैम्प लगाकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को डिजिटल सार्टिफिकेट वितरित किए गए।
वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी के निर्देशन में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 के तहत मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 10 सेवानिवृत कर्मचारियों के डिजिटल लाइव सर्टिफिकेट जारी किए गए। शिविर में कार्मिक विभाग से मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक चंद्र प्रकाश वर्मा राजीव पाण्डेय,अनिल कुमार गुप्ता कार्यालय अधीक्षक,तौहीद अहमद आदि उपस्थित रहे।