बाँदा-अपराधियों की बार-बार जमानत कराने वाले जमानतदारों पुलिस की बड़ी कार्यवाही,14 जमानतदारों पर एफआईआर हुई दर्ज

SHARE:

पेशेवर अपराधियों की जमानत लेने के मामले में पुलिस ने जमानतदारों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है। चित्रकूट धाम के चारों जनपदों में 14 जमानतदारों के एफआईआर दर्ज कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र राजेश एस. के द्वारा परिक्षेत्र में चलाये जा रहे जमानतदारों के सत्यापन अभियान के क्रम में जनपद बांदा,महोबा,चित्रकूट व हमीरपुर में एक ही खसरा/खतौनी तथा अन्य मालियत की चीजों का बार-बार प्रयोग करते हुये एक से अधिक अभियुक्तों की जमानत लेने वाले 13 नामजद तथा 01 अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध 14 अभियोग पंजीकृत किए गये है। यह नियमों का उल्लघन करते हुये अभियुक्तों की जमानत कराते थे। एसपी बांदा पलाश बंसल ने ऐसे लोगों को चिन्हित कर 05 जमानतदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।जनपद हमीरपुर एसपी डॉ दीक्षा शर्मा के द्वारा 03,महोबा में 05 तथा जनपद चित्रकूट में 01 एफआईआर संगीन धाराओं में दर्ज की है।
गौरतलब हो कि किसी भी अभियुक्त का जमानत स्वीकृत करते समय सम्बन्धित न्यायालय द्वारा उस अभियुक्त के जमानतदारों के आचरण के सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस से तथा उनके द्वारा प्रतिभूति के तौर पर दर्शायी गयी सम्पत्ती यथा भूमि, भवन.वाहन,एफडी इत्यादि सत्यापन सम्बन्धित तहसीलदार, आरटीओ कार्यालय,बैंक आदि से कराया जाता है। इसके साथ ही जमानतदारों द्वारा न्यायालय के समक्ष अपना शपथ-पत्र,प्रतिभूति पत्र, अपना पहचान पत्र एवं जमानत के सम्बन्ध में बंधक रखी जाने वाली सम्पत्ति का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाता है। जमानतदारों द्वारा न्यायालय के समक्ष शपथ पत्र के माध्यम से सभी जानकारियां दी जाती है। डीआईजी राजेश एस ने कहा कि पेशेवर अपराधियो की जमानत लेने वाले जमानतदारों का सत्यापन निरन्तर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अपराधी सांठगांठ कर जमानतदार ढूढने के बाद जेल से बाहर आ जाते हैं। उनका भी सत्यापन कराया जाया जा रहा है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई