एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने पर डीएम ने कड़ा एक्शन लिया है। सुपरवाइजर के वेतन काटे जाने सहित गैर हाजिर बीएलओ के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एसडीएम को कर्मचारी बढ़ाकर कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश भी दिए हैं।
रविवार को डीएम जे रीभा ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत विधानसभा 233 बबेरू के भाग संख्या 246,247, 248 पूर्व माध्यमिक विद्यालय सांडासानी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर के कार्य में लापरवाही पाए जाने पर डीएम जे रीभा ने नाराजगी जताने के साथ वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। वही भाग संख्या 297, 298,299 विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामू के निरीक्षण के उपरांत कई बीएलओ अनुपस्थित मिले। बीएलओ के गैरहाजिर रहने पर डीएम ने बीएलओ के विरुद्ध बेसिक शिक्षा अधिकारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है। इसके साथ ही डीएम ने निर्देशित किया है कि पुनरीक्षण कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराए। तहसील बबेरू में गणना प्रपत्रों के डिजिटिलाइजेशन के कार्य का निरीक्षण कर कर्मचारी बढ़ाकर प्रगति बढ़ाए जाने के निर्देश उपजिलाधिकारी बबेरू अविनाश त्यागी को दिए गए। डीएम जे रीभा ने कहा एसआईआर के कार्य मे लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी भी प्रकार की शिथिलता बरती गई। तो संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव में कार्यवाही की जाएगी।