बाँदा-खर्च के लिए पिता ने नहीं दिए रुपये,तो नाराज बेटे ने नदी में कूदकर दी जान

SHARE:

खर्च के लिए रुपए न मिलने से नाराज युवक ने नदी में कूद कर अपनी जान दे दी। मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
जनपद के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव निवासी अमर नाथ रैकवार कालिंजर स्थित पीडब्ल्यूडी के डॉक बगला में बागवान के पद पर काम करता है। उसका 24 वर्षीय पुत्र दिनेश रैकवार पिता से खर्च के लिए तीन सौ रूपए मांग रहा था। पिता ने दिनेश को डेढ सौ रूपए दिए। इतने रूपए मिलने के बाद दिनेश संतुष्ट नही था। वह रविवार की सुबह नाराज हो कर पिता के पास से चला आया। उसने रामनगर स्थित बागै नदी में पुल से छलांग लगा दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। काफी देर बाद नदी पहुंचे गा्रमीणो ने शव पड़ा देखा तो पहचान लिया। घटना की जानकारी पिता को दी। सूचना पाकर पिता भी मौके पर पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता से पूछ ताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। पिता ने बताया कि दिनेश दो भाईयो में छोटा था। उसकी शादी नही हुई थी। कुछ दिनो से उसकी दिमागी हालत ठीक नही थी। मांग के मुताबिक रूपए न देने पर उसने नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर लिया। उधर थाने के उप निरीक्षक रवीद्र नाथ ने बताया कि पिता से मामूली विवाद पर उसने खुदकुशी की है। वह नशे का आदी था। नशे के कारण उसकी दिमांगी हालत ठीक नही रहती थी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई