बाँदा-निरीक्षण के दौरान गए मिले डॉक्टर सहित तीन कर्मचारी,कमिश्नर ने स्पष्टीकरण मांगे जाने के दिए निर्देश

SHARE:

खाद में कालाबाजारी तथा ओवर रेटिंग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगी। जहां कहीं भी शिकायत मिलेगी तो संबंधित अफसर जिम्मेदार होंगे।
मण्डलायुक्त अजीत कुमार ने बी-पैक्स बिसण्डा खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगभग 50 कृषक खाद वितरण के लिए कतार में खड़े मिले। केंद्र प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और वितरण नियमानुसार किया जा रहा है। मण्डलायुक्त अजीत कुमार ने ने निर्देशित किया कि खाद वितरण पूर्ण पारदर्शिता,नियमानुसार एवं निष्पक्षता के साथ किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, ओवररेटिंग या टैगिंग जैसी शिकायत मिली। तो संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद मण्डलायुक्त अजीत कुमार ने विकासखण्ड कार्यालय बिसण्डा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिनके संबंध में मुख्य विकास अधिकारी, बाँदा से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वह समय से कार्यालय पहुंचकर पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से जनता की शिकायतों एवं शासकीय कार्यों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करें। मण्डलायुक्त द्वारा इसके उपरांत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसण्डा का निरीक्षण किया गया। जहाँ चिकित्सक सर्वजीत पटेल अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बाँदा को संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई