बाँदा-शिकायतों का निस्तारण करने के साथ पीड़ितों को भी करें संतुष्ट,थाना दिवस में डीएम,एसपी किया निर्देशित

SHARE:

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम,एसपी ने शिकायतों को सामंजस्य बनाकर निस्तारण के निर्देश दिए हैं। डीएम,एसपी ने जहां पैलानी थाने में समस्याएं सुनी। वहीं एएसपी ने कोतवाली नगर में बैठकर जनसुनवाई की।

शनिवार को जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा समस्त थानों में जनता की शिकायतें सुन उनका निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ,जे0 रीभा व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा थाना पैलानी में जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। डीएम जे रीभा ने निर्देश देते हुए कहा कि जन शिकायतों का समय से निस्तारण कराये। समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। एसपी पलाश ने कहा कि आने वाली सभी शिकायतों को रजिस्टर में जरूर अंकित करें। शिकायत का निस्तारण करने के साथ फरियादी को भी संतुष्ट करे। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक भी मौजूद रही। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के द्वारा थाना कोतवाली नगर में जनता की शिकायतों/समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया। इस दौरान कुल चार मामले आये। जिस पर दो शिकायत का एएसपी ने मौके पर निस्तारित कराया। जनपद के थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस पर कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें 09 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों का गठन किया गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई