बाँदा-क्षेत्र में भृमणशील रहने के साथ घटना की सूचना का तत्काल ले संज्ञान,निरीक्षण के दौरान सहायक एसपी ने थाना पुलिस को किया निर्देशित

SHARE:

क्षेत्र में निरंतर भृमणशील रहने साथ-साथ घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर जाकर यथास्थिति का जायजा ले। इसके अलावा वांछित तथा पेशेवर अपराधियो के विरुद्ध अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। उपरोक्त निर्देश निरीक्षण के दौरान सहायक एसपी ने दिए।
शनिवार को सहायक एसपी मेविस टॉक ने कोतवाली देहात का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कार्यालय सहित पुराने माल,वाहन,मालखाना, शौचालय आदि का जायजा लिया। खामियां मिलने पर दुरुस्तीकरण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारी द्वारा संपूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में रखे पुराने माल/अभिलेखों तथा पुलिस कर्मियों के आवास/बैरक की स्थिति के अलावा थाना परिसर में खड़े सरकारी वाहनों की दशा और उपयोगिता के साथ मालखाना एवं उसमें दर्ज सामग्री के संधारण तथा शौचालयों की स्वच्छता व नियमित रख-रखाव के साथ-साथ पेयजल व्यवस्था की उपलब्धता एवं शस्त्रागार एवं हथियारों/कारतूसों के रख-रखाव का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त सहायक पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली देहात में संचालित मिशन शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया गया तथा केंद्र में महिला सुरक्षा,परामर्श सेवा व शिकायत निस्तारण से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निर्देश देते हुए सहायक एसपी मेविस टॉक ने कहा क्षेत्र में निरंतर भृमणशील रहे। घटना की सूचना पर तत्काल प्रभाव में मौके पर जाकर उसका निस्तारण कराये। वांछित तथा पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी की जाए।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई