तमंचे के साथ पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में शुक्रवार को थाना मरका पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध तमंचा के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को इडिंयन गैस गोदाम वशिष्टन पुरवा के पास से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त रोहित उर्फ चुकुलिया पुत्र रामू निवासी इगुवां थाना मरका के कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक दुर्विजय सिंह,आरक्षी विनोद यादव,कृष्ण कुमार शामिल रहे।