बाँदा-रिक्रूट आरक्षियों को एसपी ने कराया दंगा नियंत्रण का अभ्यास,फिटनेस परखने के लिए मैदान में खुद लगाई दौड़

SHARE:

बलवा तथा आपातकालीन की स्थिति से निपटने के लिए एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों को दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया। इसके पश्चात एसपी ने फिटनेस परखने के लिए कर्मियों के साथ मैदान में दौड़ भी लगाई। परेड का जायजा लेते हुए कमांडर के द्वारा सलामी भी ली गई।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा साप्ताहिक शुक्रवार को परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपी ने अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया। सलामी के उपरांत रिक्रूट आरक्षियों को बलवा/दंगा नियंत्रण से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को बताया गया कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक आपात स्थिति से प्रभावी रूप से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण उपकरणों का पूर्ण ज्ञान एवं दक्षता अत्यंत आवश्यक है। रिक्रूट आरक्षियों को एंटीराइट गन,प्लास्टिक पैलेट,रबर बुलेट,आंसू गैस गोले,चिल्ली बम आदि दंगा-निरोधक उपकरणों के उपयोग की विधि,सुरक्षा मानक तथा वास्तविक
परिस्थितियों में इनका प्रयोग कैसे किया जाता है, इसकी व्यावहारिक जानकारी और प्रशिक्षण एसपी के द्वारा प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कर्मियों को निर्देशित किया गया कि सभी दंगा-निरोधक उपकरण सदैव तैयार अवस्था में रखें। किसी भी आपात स्थिति की सूचना प्राप्त होते ही त्वरित रिस्पांस सुनिश्चित करें। तथा दंगा नियंत्रण के प्रत्येक चरण में सतर्कता,संयम और समन्वय बनाए रखें।प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी सदर राजबीर सिंह,प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव,आरटीसी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षकगण उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई