बाँदा-प्रयागराज से पकड़ा गया 25 हजार का ईनामी बदमाश,पुलिस पर हमला करने व एनडीपीएस के मामले में चल रहा वांटेड

SHARE:

एनडीपीएस तथा पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांटेड चल रहे इनामी बदमाश को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वाछिंत/वारंटी तथा इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा 25 हजार इनामिया व वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट तथा पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र दयाराम निवासी कस्बा व थाना कमासिन की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। थाना कमासिन पुलिस द्वारा अभियुक्त को गुरुवार को प्रयागराज अभियुक्त जितेंद्र को गिरफ्तार से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि अभियुक्त जितेंद्र पिछले काफी समय से वांटेड चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये जा रहे थे। लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना कमासिन भास्कर मिश्रा,
उप निरीक्षक प्रशान्त त्यागी,आरक्षी जावेद अली,कुलदीप कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई