कानपुर-बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम,सम्मान के साथ बेटियों का बढ़ाया गया मान

SHARE:

रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बेटियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद रहे।
शकुंतला देवी राज शिक्षण संस्थान कानपुर के तत्वाधान में चलाये जा रहा बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ अभियान के क्रम में बुधवार को कानपुर के एक पैलेस में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जन्मोत्सव,प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बेटियो को सम्मानित किया गया। इस दौरान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई बाई के जीवन संघर्षों को राष्ट्र के प्रति प्रेम त्याग समर्पण की भावना से महिलाओं में भी शिक्षा और आत्म रक्षा के प्रति संस्थान के प्रति जागरूक किया गया। संस्थान के अध्यक्ष डा दिवाकर प्रजापति और उनकी टीम द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम निरंतर जारी हैं। कार्यक्रम में अतिथि के रूप उपस्थित अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बासुदेव प्रजापति,राष्ट्रीय महासचिव एड दिनेश कुमार प्रजापति,विधायक महेश त्रिवेदी,सरोज प्रजापति,संजय कुमार प्रजापति,शकुंतला देवी,अर्चना मिश्रा,रमा पांडे ,डा हरमीत कौर,डा आरती द्विवेदी,मीना,संध्या चक्रवर्ती,पियूष आदि प्रमुख रहे ।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई