मैडम गांव में तैनात सफाई कर्मी आये दिन गालियां देने के साथ अभद्रता करता है। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकियां देता है। शिकायत के मिलते ही राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पुलिस को सफाई कर्मी के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए घरेलू हिंसा,बालश्रम,दहेज उत्पीडन,बाल विवाह आदि से सम्बन्धित महिलाओें की समस्याओं को गहनता से सुनते हुए उनके प्रकरणों का निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये। आयोजित महिला जनसुनवाई में उन्होंने महिलाओं के घरेलू हिंसा,दहेज उत्पीडन एवं अन्य समस्याओं से सम्बन्धित महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए निराकरण किये जाने के निर्देश पुलिस एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में महिलाओं के हितों का ध्यान रखते हुए प्राथमिकता पर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने महिला जनसुनवाई में पीडित महिलाओं को आर्थिक सहायता दिलाये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि दहेज एवं घरेलू हिंसा व अन्य प्रकरणों से सम्बन्धित उत्पीडित महिलाओं की गम्भीरता पूर्वक पूरी समस्या को सुनते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण शीघ्र करायें। उन्होंने महिला जनसुनवाई में ग्राम पचुल्ला की ललिता द्वारा ग्राम के सफाई कर्मी द्वारा अभद्रता करने की शिकायत पर एसएचओ कोतवाली देहात को प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। सदस्य ने बलखण्डीनाका निवासी शबीना के द्वारा घर पर चोरी होने की शिकायत करते हुए पुलिस विभाग द्वारा कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध प्रार्थना पत्र देने पर उन्होंने एसएचओ कोतवाली नगर को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसके उपरान्त उन्होंने तिन्दवारी में जन चैपाल आयोजित कर महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये। महिला जनसुनवाई में अपर पुलिस अधीक्षक मेविस टाॅक,महिला थानाध्यक्ष मोनी निषाद,जिला सूचना अधिकारी राम जी दुबे जिला दिव्यांगजन एवं पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
स






