अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के द्वारा पिंकी प्रजापति को महिला मोर्चा युवा शाखा उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मनोनयन पर पदाधिकारियों ने खुशी जताने के साथ मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत भी किया गया।
अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा के महासचिव डॉ सुरजीत प्रजापति निर्देशन पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रजापति राजेंद्र आर्य,प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनिल कुमार प्रजापति के संस्तुति पर अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम महिला मोर्चा युवा शाखा उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष समाजसेविका पिंकी प्रजापति को मनोनीत किया गया। फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने कहा कि पिंकी प्रजापति को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी। कहा कि प्रजापति समाज में सामाजिक न्याय राजनैतिक भागीदारी शैक्षिक आर्थिक विकास में महिलाएं बहुत पीछे है।जिनका सामाजिक रूप से समृद्ध बनाने,उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ समाज की बहनों,महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार घरेलू हिंसा,उत्पीड़न में न्याय दिलाने उनकी आत्मा रक्षा सामाजिक रूप से मदद करने में मदद मिलेगी और महासभा फोरम को महिलाओं को संगठन से जोड़कर मजबूत बनाने का काम करेगी। इसी आशा और विश्वास के साथ महासभा फोरम परिवार संगठन की ओर से नव नियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।