
बाँदा-बिना हेलमेट बाइक चलाते मिले आधा दर्जन पुलिस कर्मियों के काटे गए चालान,एएसपी ने ट्रैफिक नियमों के पालन करने की दी हिदायत
UP TIMES NEWS
FOLLOW US:
FOLLOW US:
यातायात माह जागरुकता अभियान के क्रम में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय परिसर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान परिसर में बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन व बिना सीट बेल्ट लगाए चारहिया वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान लगभग सभी पुलिसकर्मी हेलमेट लगाकर वाहन चलाते पाये गए। साथ ही बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चलाने वाले कुल 06 पुलिसकर्मियों का चालान करते हुए एएसपी शिवराज ने बिना हेलमेट के वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी। एएसपी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य न केवल आम जनता में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है,बल्कि पुलिस विभाग के भीतर भी यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कहा कि जब सभी पुलिसकर्मी स्वयं नियमों का पालन करेगें तो आम जनता में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। एएसपी ने आम लोगो से भी अपील की है कि वह दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट जरूर पहनें तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।WhatsApp us