नशे की हालत में पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नदवारा गांव निवासी 27वर्षीय अरविंद पुत्र राजाभइया ने रविवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को पता चला। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने उसकी हालत देख उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के साले राजकिशोर ने बताया कि अरविंद सात साल से अपनी ससुराल गिरंवा थाना क्षेत्र के पैगंबर पुर गांव में रहता था। वह सूरत में रह कर काम करता था। वह एक पखवारा पहले गांव आ आया था। वह नशे का आदी था। प्रति दिन उसका पत्त्नी से विवाद होता रहा था। रविवार की रात वह नशे की हालत घर आया और उत्पात मचाने लगा। पत्नी ने मना किया इसी बात को लेकर दोनो पति पत्नी में विवाद हो गया। गुस्से से तमतमाएं अरविंद ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर के बाद हालत बिगड़ने पर घरवालो को पता चला। उसे इलाज के के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।