बिहार-लालू यादव की बेटी रोहिणी ने परिवार पर लगाये सनसनीखेज आरोप,गालियां देने के साथ चप्पल मारने का लगाया आरोप

SHARE:

चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनता दल की कलह खुलकर सामने आ गई है। लालू प्रसाद यादव की बेटी ने रोहिणी आचार्य ने अपने परिवार पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। जलील करने के साथ चप्पलों से पीटने का सनसनीखेज आरोप लगाये है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और सारण से चुनाव लड़ चुकीं रोहिणी आचार्य ने रविवार को एक्स पर एक और पोस्ट कर हलचल मचा दी है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, “कल एक बेटी, एक बहन , एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया , गंदी गालियां दी गईं, मारने के लिए चप्पल उठाई गई।” गौरतलब है कि रोहिणी ने शनिवार (16 नवंबर) को ही एलान किया था कि वे राजनीति और परिवार छोड़ रही हैं। अब उसी एलान को लेकर रोहिणी ने कहा, मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया,सच का समर्पण नहीं किया,सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी।” एक्स पर इस पोस्ट के राजनीतिक दलों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई