घटनाओं वाले प्वाइंट्स में लगाये पिकेट,वांछित आपराधियों को करें गिरफ्तार-ASP

SHARE:

दुर्घटना तथा आपराधिक घटनाओं वाले प्वाइंट्स को हॉट स्पॉट बनाने के साथ उन स्थानों पर पुलिस पिकेट लगाएं। पेशेवर अपराधियो पर कार्यवाही करने के साथ-साथ वांछित अपराधियो को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजे। उपरोक्त निर्देश एएसपी ने सदर सर्किल के अर्दली रूम के दौरान प्रभारी निरीक्षको को दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने शनिवार की देर रात थाना तिन्दवारी का आकस्मिक निरीक्षण कर अर्दली रूम किया गया। इस दौरान थाना अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन कर उन्हे अद्यावधिक करने के निर्देश दिए। अर्दली रुम के दौरान थाना प्रभारी व सभी विवेचकों से उनके क्षेत्रो की आपराधिक घटनाओं के ग्राफ के बारे में एएसपी द्वारा जानकारी ली गई।साथ ही निर्देशित किया गया कि ऐसे हॉटस्पॉट को चिन्हित करें जहां रात्रि के समय आपराधिक घटनाएं अधिक होती हैं। तथा ऐसे स्थानों पर पुलिस निरंतर भ्रमणशील रहे। अपराधों की समीक्षा के क्रम में माल मुकदमाती वाहनों के निस्तारण के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान थाने मे विवेचनाओं की एएसपी शिवराज ने समीक्षा की।अपहर्ताओं की बरामदगी के निर्देश दिये गए। उन्होंने वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी व लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी शिवराज ने थानों के विभिन्न रजिस्टरों,मिशन शक्ति केन्द्र,सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क,थाना कार्यालयों,मेस आदि को चेक कर प्रभारी निरीक्षक थाना तिन्दवारी दीपेन्द्र कुमार सिंह को व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई