बाँदा-तमंचे के साथ पकड़ा गया शातिर बदमाश, गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

SHARE:

तमंचे के साथ पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को पकड़ा है। जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना बबेरु पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात थाना बबेरु पुलिस को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति तिन्दवारी रोड कस्बा बबेरु पर एक व्यक्ति के संदिग्ध रुप से घूम रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर जाकर व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पूंछतांछ के दौरान अभियुक्त न अपना नाम मन्नान खां पुत्र नौशाद खां निवासी हरदौली थाना बबेरु बताया। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक विजय बहादुर,रामेन्द्र सिंह,सैफ अहमद अंसारी शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई