बाँदा-टप्पेबाजों के गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,नगदी व नकली सोने के साथ पकड़ा गया मध्यप्रदेश का गैंग

SHARE:

चोरी व टप्पेबाजी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह को बांदा पुलिस ने पकड़ा है। जिनके कब्जे से साढ़े छह लाख की नगदी,सोने के सिक्के व नकली सिक्के बरामद हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा चोरी,टप्पेबाजी व ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्तो के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में शुक्रवार को थाना बदौसा पुलिस द्वारा सोने की गिन्नी देने का लालच देकर 12.50 लाख रुपये की टप्पेबाजी/चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार ने बताया कि जनपद झांसी के रहने वाले रवीन्द्र सोनी को जिला दतिया के रहने वाले महेश ने 250 ग्राम सोने की गिन्नी सस्ते दामों में दिलाने के नाम पर बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बागै नदी पुल के पास बुलाया था। जिस पर वह 12.50 लाख रुपये लेकर आए थे। तय स्थान पर वहां पहले से कुछ लोग मौजूद थे। दो व्यक्ति उससे बातचीत करने लगे। इसी दौरान अन्य व्यक्ति उसकी कार से रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। जब वह उनके पीछे भागा तो महेश तथा उसके साथ का व्यक्ति भी मौका पाकर भाग गया। इस संबंध में प्राप्त तहरीर पर थाना बदौसा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इधर घटना के बाद एसपी पलाश बंसल ने अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु थाना पुलिस,एसओजी, सर्विलांस सहित कई टीमों का गठन किया गया था। शुक्रवार को पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल इजा लाल पुत्र खद्दारे लाल निवासी हरदवा थाना रीठी जिला कटनी (म0प्र0),वरसन पुत्र आर्यन निवासी पिलोरी थाना रीठी जिला कटनी (म0प्र0),जोकिन पुत्र अरसन निवासी पटेरा थाना रीठी जिला कटनी (म0प्र0),महेश पुत्र गुल्ली उर्फ दुल्ली निवासी नेतुहापुर मजरा इन्द्रगढ़ जिला दतिया (म0प्र0) को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी म0प्र0 के रहने वाले हैं। तथा बांदा,चित्रकूट और आस-पास के जनपदों में घुमन्तू/बंजारों की तरह डेरा बनाकर परिवार के साथ रहते है।चोरी,टप्पेबाजी और ठगी जैसी घटनाओं को आरोपी अंजाम देते थे। इनका अपराध करने का सबसे साधारण तरीका नकली सोने को असली बताकर लोगों को सस्ते दामों पर बेच कर ठगी की घटनाओं को अंजाम देना है। इस घटना में भी अभियुक्तों ने 250 ग्राम सोने की गिन्नी मात्र 12.50 लाख रुपये में बेचने का लालच पीड़ित को दिए थे,जब पीड़ित पैसा लेकर बदौसा आया तो इन सब ने मौका पर पीड़ित के चार पहिया वाहन में रखे रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए 6.80 लाख रुपये नकद, चोरी किए रुपयों से खरीदे गए सोने के सिक्के,नकली पीली धातु के 1465 सिक्के आदि बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बदौसा अजीत प्रताप सिंह,एसओजी प्रभारी आनंद कुमार सिंह मय टीम के शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई