बाँदा-शराब पीकर घर आए बेटे को पिता ने लगा दी फटकार,नाराज होकर पुत्र ने ट्रेन के आगे लगा दी छलांग

SHARE:

शराब पीकर घर आए बेटे को फटकार लगाने के साथ पिता ने पिटाई कर दी। तो नाराज होकर उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
बदौसा थाना क्षेत्र के वकीलनपुरवा के पास गुरूवार की दोपहर टे्रेन से कट कर खुदकुशी कर लिया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। देर शाम तक जब वह घर नही पहुंचा तो परिजनो ने उसकी खोजबीन किया। एक युवक ने मोबाइल पर कटे किशोर का फोटो परिजनो को दिखा दिया। थाने पहुंचे पिता भूपत वर्मा ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र पंकज वर्मा निवासी ओझनपुरवा तुर्रा बदौसा के रूप में किया। मृतक के पिता ने बताया कि वह ईिरक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पंकज अतर्रा स्थित गैरेज में काम करता था। उसने दुकान में शराब पी लिया था। इसी पर पिता ने पंकज को दो थप्पड़ मार दिया था। इसी बात से वह नाराज था। शुक्रवार की सुबह पंकज ने छोटी बहन नीलम से कहा था कि वह गैरेज जा रहा है। इतना कह कर वह घर से निकल गया था। दुकान न जा कर उसने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई