बाँदा-योगी सरकार ने पुलिस को दी नये वाहनों की सौगात,पीआरवी के बेड़े में शामिल हुए 8 चार पहिया वाहन

SHARE:

कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आपाताकालीन पुलिस सेवा को और प्रभावी तथा बेहतर बनाने के दृष्टिगत पुलिस मुख्यालय यूपी-112 द्वारा जनपद को 8 नए वाहन दिए गए हैं। एएसपी,सहायक एसपी ने झंडी दिखाकर वाहनों को पुलिस लाइन से रवाना किया है।

शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन मेविस टॉक द्वारा जनपद को प्राप्त 08 नये पीआरवी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। एएसपी शिवराज ने बताया कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आपाताकालीन पुलिस सेवा को और अधिक प्रभावी तथा बेहतर बनाने हेतु डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद बांदा को 08 नये चार पहिया वाहन प्राप्त हुए हैं। वाहनों को पीआरबी के बेड़े में शामिल किया गया है। नए वाहनों के मिलने के चलते पीआरवी को और भी सहूलियत होगी। पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा हरी झण्डी दिखाते हुए पीआरवी वाहनों को रवाना किया गया। डायल यूपी-112 में नये पीआरवी वाहनों के शामिल होने से जनपद बांदा में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में काफी मदद् मिलेगी। साथ ही आपातकालीन पुलिस सेवा और बेहतर तथा प्रभावाशाली होगी। नये पीआरवी वाहनों के आने से तैनात पीआरवी वाहनो की सघनता में वृद्धि होगी। जिससे रिस्पांस टाइम काफी कम करने में मदद मिलेगी। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव,डायल यूपी-112 के प्रभारी मोहम्मद अकरम व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई