अबैध सबंधो के शक में चचेरे भाई ने अधेड़ की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
थाना पैलानी क्षेत्र के धरीखेड़ा गांव निवासी 48 वर्षीय छोटेलाल पुत्र गयाचरन मंगलवार की रात एक महिला उसे यह कहकर अपने डेरा लिवा ले गई की मजदूरी का का कुछ रूपया आया है, चल कर ले लो। महिला के कहने पर वह डेरा पहुंच गया। डेरा में मौजूद चचेरे भाई शिव नारायण ने छोटे लाल को देख लिया। शिवनारायण ने उसे गाली गलौज देना शुरू कर दिया। विरोध करने शिवनारायण ने छोटे लाल ने उसके सिर पर कुल्हाडी से तीन वार किया। जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने उसकी हालत देख उसे कानपुर रेफर कर दिया। घरवालो ने उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव आ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी पानपति ने बताया कि उसका पति राजमिस्त्री का काम करता था। गांव के देवीदीन शिव मंदिर बनवा रहा है। उस मंदिर मे छोटेलाल और एक महिला दोनो लोग एक साथ मजदूरी करती थी। उस महिला के घर छोटेलाल आता जाता था। आरोपी छोटेलाल के ऊपर अबैध सबंधो को लेकर शक करता था। इसी के चलते उसने छोटे लाल की कुल्हाडी मार कर हत्या कर दी। पैलानी राजेश वर्मा ने बताया कि अबैध सबंधो के शव पर यह घटना हुई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए दविस दी जा रही है।