हमीरपुर-नग्न अवस्था मिला महिला का शव,दुष्कर्म के बाद जताई जा रही हत्या की आशंका

SHARE:

नग्न अवस्था मे अवस्था मे महिला का शव मिलने से पर आस पास के इलाके में सनसनी फैल गई। कुत्ते शव को नोच रहे थे। इसी बीच लोगो की नजर पड़ी तो सूचना पुलिस को दी।
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के रामना गांव के पास गुरुवार सुबह खेतों के किनारे एक महिला का नग्नावस्था में शव मिला। राहगीरों ने देखा कि शव को कुत्ते नोंच रहे थे, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उमेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद सीओ मौदहा राजकुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। शव की हालत खराब होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए कुछ लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई, लेकिन पुलिस इस एंगल पर फिलहाल कोई पुष्टि नहीं कर रही है। थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया महिला के सिर में चोट के निशान मिले हैं और शरीर को घसीटे जाने के संकेत हैं। कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के मुताबिक अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई