जनपद के मरौली गांव में विशाल दंगल का आयोजन के किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह,पूर्व तिंदवारी विधायक दलजीत सिंह व प्रवीण सिंह ने पहलवानों के हाथ मिलवा कर दंगल का शुभारंभ किया।
मटौन्ध क्षेत्र के मरौली ग्राम क्षेत्र में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में दूर दराज से आये अनेक पहलवानों ने कुश्ती का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
दंगल कमेटी के अध्यक्ष तथा विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नीलेश ने बताया कि विराट कुश्ती दंगल में अंतर्राष्ट्रीय लाडी बाबा पंजाब,चीता पहलवान जावेद गनी मौसम अली,देवा थापा,किरन देवी,रेखा भाग लिया। पहली कुश्ती पंजाब के प्रसिद्ध पहलवान मौसम अली और मुजफ्फरनगर के टाइगर पहलवान के बीच हुई। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक संघर्षपूर्ण मुकाबला चला।जिसमें मौसम अली ने टाइगर को पटखनी देकर जीत हासिल की। दूसरे बड़े मुकाबले में हरिद्वार के बाबा लाड़ी ने रुड़की के फौजी पहलवान को कड़े मुकाबले में मात दी। दंगल में विभिन्न अखाड़ों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। दर्शकों को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इसी तरह ग्राम मरौली में विश्व हिंदू महासंघ भारत, के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नीलेश एवं धीर सिंह सेंगर के तत्वावधान में आयोजित ‘श्रीमद् भागवत सप्ताह,संत सम्मेलन,भंडारा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संरक्षक प्रवीण सिंह ने बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक के रूप में क्षेत्र के युवाओं और संस्कृति को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन धर्म,संस्कृति और पारंपरिक खेलों का संगम है,जो बुंदेलखंड की माटी की पहचान है। प्रवीण सिंह ने बल दिया कि ‘बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन’ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, विशेषकर युवाओं को जोड़ने और उन्हें सही दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस विशाल और सफल आयोजन के लिए विश्व हिंदू महासंघ भारत, बांदा की टीम को बधाई दी। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व हिंदू महासंघ भारत के नेतृत्व में बांदा में ऐसा ऐतिहासिक आयोजन करना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कार्यक्रम आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हमारी सनातन परंपरा और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को दर्शाता है। समारोह में विधान परिषद सदस्य हमीरपुर प्राधिकरण जीतेन्द्र सिंह सेंगर,पूर्व विधायक तिंदवारी दलजीत सिंह, पूर्व मंत्री बादशाह सिंह समेत अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में दाऊ सिंह,सुधीर सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष मटौंध, स्वर्ण सिंह ब्लॉक प्रमुख महोखर,हिमांशु सिंह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि,रमेश यादव पूर्व जिला पंचायत अध्य्क्ष महोबा,चंद्रभान शुक्ल प्रधान,लवलेश सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा,राम सिंह परिहार जिलाध्यक्ष क्षत्रिय महासभा,रामजोर सिंह,शांतिभूषण सिंह,दिलीप गुप्ता,धनंजय सिंह जसपुरा,यश गुरुदेव,संत शरण अवस्थी दादू भाई,दीपू सिंह आदि मौजूद रहे।