बाँदा-कैंसर से पीड़ित कपड़ा व्यापारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,पड़ोसी दुकानदारों की शव पर पड़ी नजर

SHARE:

कैंसर से पीड़ित युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी
बांदा।
डॉक्टरो की बाते सुनकर कैंसर पीड़ित युवक ने अपने निर्माणधीन मकान में लोहे की एंगल पर साफी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो मे कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बबेरू कस्बा के रोडवेज बस स्टैंड निवासी 47 वर्षीय संजय पुत्र मदन गोपाल घर पर ही रेड़ीमेड की दुकान किए था। वह बुधवार की सुबह मार्निग वाक को घर से निकला था। उसने अपने ही निर्माणधीन मकान में लोहे की एंगल में अगौछा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद जब वह घर नही लौटा तो परिजनो को आशंका हुई थी। परिजनो ने पड़ोसी दुकानदार को फोन किया। मौके पर पहुंचे दुकानदार के नौकर ने देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के बड़े भाई अजय ने बताया कि संजय ढाई वर्ष से मुह के कैंसर से पीड़ित था। उसका लखनऊ में इलाज चल रहा था। मंगलवार को परिजन उसका इलाज करवाने लखनऊ गए थे। डॉक्टरो ने उसकी पत्नी से कहा कि रूपया मत बरबाद करो। घर ले जाओ उसकी सेवा करो यह इस बात को संजय ने सुन लिया था। रात में परिजन उसे लखनऊ से गांव ले आए। संजय को यह आशंका हुई कि डॉक्टरो ने जवाब दे दिया। अब उसका मर्ज ठीक नही हो गया। इसी से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई