बाँदा-वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत,घर लौटते समय हुआ हादसा

SHARE:

तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कमासिन थाना क्षेत्र के धुधुई गांव निवासी 45 वर्षीय भोला पुत्र पीताम्बर खेती के अलावा मजदूरी करता था। सोमवार को वह खाद लेने कमासिन गया था। वहां पर खाद नही मिली। इस पर वह दादौ घाट खाद लेने गया था। वहां पर भी उसे खाद नही मिली।वह वापस साइकिल से घर आ रहा था। तभी सामने से आ रहे वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भोला को उठाकर पीएचसी कमासिन में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालेा में कोहराम मच गया। मृतक के चचेरे भाई हरिराम ने बताया कि वह किसानी के अलावा मजदूरी करता था। इसी से उसके परिवार का भरण पोषण होता था। खाद न मिलने पर वह वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई