शराब के नशे में रिक्शा चालक ने साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जब घर वालों ने शव लटका देखा तब उन्हें मामले की जानकारी हो सकी। घटना के सूचना परिवार वालों ने पुलिस को दी।
शहर के जरैली कोठी मोहल्ला निवासी 20वषीय राहुल पुत्र रामऔतार ई रिक्शा चलाता था। वह रविवार की देर रात ई रिक्शा चला कर घर आया और कमरे के अंदर घुस गया । रात को उसने किसी समय पंखे के हुक पर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। सोमवार की सुबह देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो मौके पर पहुंचे घरवालों ने देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था । शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता रामऔतार ने बताया की राहुल तीन भाइयों में छोटा था। वह ई रिक्शा चला कर परिवार का भरण पोषण करता था। रात को वह नशे में घर आया था। नशे की हालत में उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। घर पर किसी प्रकार का कोई विवाद नही हुआ।