बाँदा-तमंचे का प्रदर्शन करना युवक को पड़ा महंगा,सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

तमंचा लेकर घूमना युवक को पड़ गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। एएसपी शिवराज ने बताया कि सोमवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वारंटी व पेन्डिग प्रार्थना की जांच हेतु क्षेत्र मे भ्रमणशील थी। तभी मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कर्बला मैदान के पास अवैध तमंचे के साथ घूम रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस द्वारा अभियुक्त दीपेन्द्र पुत्र सन्तोष निवासी डिग्गी चौराहा स्टेशन रोड थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में बलखण्डी नाका चौकी प्रभारी यज्ञनारायण भार्गव,आरक्षी फिरोज अंसारी,दीपक कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई