तिंदवारी। तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को मार्ग में रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर लोगों का गुस्सा शांत कराया।
थाना तिंदवारी क्षेत्र के सिंघौली गांव निवासी निवासी सन्तोष वर्मा का छोटा पुत्र कुंजविहारी (15) वर्ष सोमवार की सुबह साइकिल से सत्यनारायण इण्टर कॉलेज पढ़ने जा रहा था। तभी बबेरू तिराहे के नजदीक बाँदा की ओर से आ रहे ट्रक ने छात्र को कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने मार्ग में जाम लगा दिया। मौके में पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने कठोर कार्रवाई का भरोसा देते हुए समझा बुझा कर लोगों का गुस्सा शांत कराया। तब कहीं मार्ग से जाम खुल सका। साथ ही वाहनों की आवाजाही हो सकी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।