UP-मुठभेड़ में 50 हजार का ईनामी हसीन इनकाउंटर में हुआ ढेर

SHARE:

उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात गौकश हसीन को मुठभेड़ में मार गिराया है। बदमाश के विरुद्ध विभिन्न जिलों में गौकशी,हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब 25 मुकदमे दर्ज है। जिनमे वह वांछित चल रहा था।
हापुड़ के कपूरपुर पुलिस को रविवार देर रात यूपी 112 पर सूचना मिली थी कि गांव सपनावत के जंगल में कुछ बदमाश कार में सवार होकर गौकशी करने ा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हो गए। पुलिस को देखकर कार सवार बदमाश भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान, इनामी बदमाश हसीन ने थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हसीन गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तत्काल धौलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पिलखुवा के रामा अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बदमाश का आपराधिक इतिहास
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मारा गया बदमाश हसीन संभल जिले के असमौली थाना क्षेत्र के गांव मैनोटा का निवासी था। उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर, संभल,अमरोहा और गौतमबुद्धनगर सहित कई जिलों में गौकशी, हत्या का प्रयास,गैंगस्टर एक्ट और अन्य संगीन धाराओं में करीब 25 मामले दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से घटना में इस्तेमाल की गई कार, एक अवैध पिस्टल, कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल, पुलिस फरार हुए अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है और उनसे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई