बाँदा-अपराधियों पर कार्यवाही करने के साथ पुलसिंग में लाये सुधार-मेविस

SHARE:

अत्यधिक दुर्घटनाओं वाले स्थान को हॉटस्पॉट चिन्हित करते हुए नियमित भ्रमण करें। इसके साथ ही घटना वाले स्थानो पर पुलिस पिकट भी लगाए। पीड़ितों के साथ सही ढंग से पेश आने के साथ उनकी समस्याओं का समय से समाधान कराये।
रविवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक द्वारा थाना मटौंध का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर,अभिलेखों तथा शस्त्रागार का गहनता से अवलोकन किया। निरीक्षण के समय थाना अभिलेखों की स्थिति देखी गई और उन्हें अद्यावधिक एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश उनके द्वारा दिए गए। क्षेत्राधिकारी नगर ने पुलिसकर्मियों की उपस्थिति,ड्यूटी पालन एवं अनुशासन की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी कर्मियों को अपने कार्य के प्रति सजग रहते हुए जनता के साथ संवेदनशील एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। अपराधों की समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया कि वांछित व्यक्तियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए।साथ ही सहायक एसपी ने लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक एसपी मेविस टॉक के द्वारा पुलिसकर्मियों की शस्त्रों की हैंडलिंग की जांच की गई। अधिकारियों को शस्त्रों के सुरक्षित रख-रखाव,सफाई एवं उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सहायक एसपी ने लम्बित प्रार्थना पत्रों की जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया गया कि थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।निरीक्षण के दौरान उन्होने थाना कार्यालय,अभिलेख, मालखाना,शस्त्रागार, हवालात,सीसीटीएनएस कक्ष,मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क, कम्प्यूटर कक्ष तथा थाने की साफ-सफाई आदि का गहन अवलोकन किया गया। थानाध्यक्ष मटौंध संदीप सिंह को थाना परिसर की साफ-सफाई तथा कर्मचारियों से नियमित रुप से सैनिक सम्मेलन कर उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान उन्होने निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर गश्त एवं निगरानी को प्रभावी बनाए रखा जाए।निरीक्षण के उपरांत सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बा मटौंध में पैदल गश्त किया। तथा आमजनमानस से बातचीत कर उन्हे सुरक्षा का एहसास दिलाया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई