तमंचा लेकर गांव में घूम रहे शातिर युवक को पुलिस ने पकड़ा है। जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा तथा कारतूस बरामद हुए हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध धर पकड़ अभियान लगातार जारी है। अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक युवक को अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम रामलखन पुत्र रामरुप निवासी महोखर थाना कोतवाली देहात बताया है। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि एक युवक के तमंचा के साथ मौजूद होने की सूचना मिली थी। जिस पर उन्होंने तत्काल पुलिस टीम को भेजा। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर धर दबोचा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तमंचा बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक शिववीर सिंह भदौरिया,आरक्षी उपेंद्र कुमार,गोकरन शामिल रहे।