ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अधेड़ ने आत्महत्या कर ली। घर वालों ने मजदूरी के पैसे ना देने के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पंचनामे के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र के दसवंत थोक निवासी 52 वर्षीय शिवगोपाल पुत्र बुधलुवा एक पखवारा पहले अपने भतीजे दीपक के साथ मकान बनाने घाटमपुर गया था। शनिवार की दोपहर वह घाटमपुर से अतर्रा आ गया। उसने घरवालो को फोन किया। वह अतर्रा मे है उसके पास गांव आने के लिए किराया खर्च नही है। कोई उसे यहां से गांव लिवा जाए। उसका भाई उसे लिवाने भी आया था। जब तक घरवाले पहुंचे तब तक उसने ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर लिया। परिजन पहुंचे देखा तो उसका शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा था। शव देखते ही घरवालेा में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई तिजोला ने बताया कि शिवगोपाल ने मकान मालिक से मजदूरी मांगी थी। इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। मकान मालिक ने उसकी मजदूरी नही दिया। उल्टा उसके साथ मारपीट किया। इसी से नाराज होकर वह गांव आ गया। उसने ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर ली है।