बाँदा-निरीक्षण के दौरान फुल फॉर्म में नजर आए कमांडर,पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के एसपी ने दिए निर्देश

SHARE:

थाने के निरीक्षण के दौरान पुलिस कमांडर पूरे फॉर्म में नजर आए। थाने की व्यवस्थाएं देखने के साथ एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।


शनिवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने थाना बिसंडा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन कर उन्हे अद्यावधिक करने के निर्देश दिए। एसपी पलाश बंसल द्वारा प्रभारी निरीक्षक बिसंडा से उनके थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं के ग्राफ के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही निर्देशित किया कि ऐसे हॉटस्पॉट को चिन्हित करें,जहां रात्रि के समय आपराधिक घटनाएं अधिक होती हैं। तथा ऐसे स्थानों पर पुलिस निरंतर भ्रमणशील रहे। अपराधों की समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया कि वांछित व्यक्तियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। साथ ही लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। ताकि प्रभावी पैरवी के माध्यम से अभियुक्तों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। एसपी ने लम्बित प्रार्थना पत्रों की जांच कर शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक राममोहन राय को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय,अभिलेख,मालखाना,शस्त्रागार,हवालात,सीसीटीएनएस कक्ष,महिला हेल्प डेस्क,कम्प्यूटर कक्ष तथा थाने की साफ-सफाई आदि का गहनता से अवलोकन किया। प्रभारी निरीक्षक बिसंडा को थाना परिसर की साफ-सफाई तथा कर्मचारियों से नियमित रुप से सैनिक सम्मेलन कर उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए एसपी पलाश बंसल के द्वारा निर्देशित किया गया।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई