बाँदा-समय से पूर्ण कराएं निर्माण कार्य,कार्यदायी संस्था को डीएम ने दिया अल्टीमेटम

SHARE:

कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए डीएम ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दो टूक में हिदायत दी है कि समय से कार्य को पूरा कराएं। अगर निर्माण कार्य में शिथिलता बरती गई तो संबंधित विभाग के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी जेo रीभा ने शनिवार को निर्माणधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लोली टीकमाऊ विकासखंड बिसंडा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम जे रीभा ने विद्यालय के निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी। इसके साथ हज उन्होंने अधिकारियों को तेज गति से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए। डीएम ने निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य को समय से पूर्ण किया जाए। समय से कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित कार्यदाई संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएम अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई