बाँदा-सामंजस्य बनाकर शिकायतों का निस्तारण करने के साथ पीड़ितों को भी करें सन्तुष्ट,मातहतों को अफसरों ने दी नसीहत

SHARE:

शनिवार को जनपद के सभी थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जहां पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठकर पीड़ितों की समस्याएं सुनी। आयुक्त, डीआईजी ने बदौसा व डीएम,एसपी बिसंडा थाना पहुँचकर जनसुनवाई की। साथ ही शीघ्रता के साथ शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।


चित्रकूटधाम मण्डल
मण्डलायुक्त अजीत कुमार,डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस ने बदौसा थाने में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग कर फरियादियों की समस्याएं सुनी। साथ ही कई शिकायतों का आयुक्त तथा डीआईजी ने निराकरण भी किया। इस दौरान आयुक्त अजीत कुमार ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित,पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये। उन्होंने उपजिलाधिकारी अतर्रा को आदेशित किया कि निस्तारित शिकायतों की पूर्ण आख्या मण्डल कार्यालय को समयबद्ध ढंग से प्रेषित करें।

आयुक्त ने यह भी निर्देश दिये कि भूमि विवाद संबंधी मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर भेजी जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें,इसलिए फील्ड स्तर पर संवेदनशील प्रशासनिक कार्यशैली अपनाई जाए। डीआईजी राजेश एस ने कहा कि शिकायतों को अभिलेखो में जरूर अंकित करे। बेवजह किसी पीड़ित को परेशान न किया जाए। इस दौरान एसडीएम अतर्रा राहुल दुवेदी, सीओ प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे। थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी जे0 रीभा व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा थाना बिसण्डा पर जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान ज्यादातर शिकायतें राजस्व से संबंधित प्राप्त हुईं। जिनके त्वरित निस्तारण हेतु पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम का गठन कर डीएम,एसपी के द्वारा निस्तारण के निर्देश दिए गए। डीएम जे रीभा ने निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नही की जाएगी। एसपी पलाश बंसल ने निर्देश दिए कि राजस्व व पुलिस अधिकारी मिलकर शिकायतों का निस्तारण करे। इसके साथ ही पीड़ित को संतुष्ट किया जाए। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक द्वारा राजस्व टीम के साथ कोतवाली नगर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान कुछ पारिवारिक विवाद की शिकायतें प्राप्त हुई। जिसके संबंध में प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को निर्देशित किया गया कि दोनों पक्षों को बुलाकर निस्तारण कराये।निस्तारण न होने की स्थिति में आवश्यक विधिक कार्यवाही करें। इसी तरह जनपद के समस्त थानों पर जनसुनवाई की गयी तथा जनता की शिकायतों/समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 66 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें 23 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों का गठन किया गया।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई