बाँदा-नीलकंठेश्वर मंदिर सहित मेले रही जमकर भीड़,दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लगा रहा रेला

SHARE:

कार्तिक पूर्णिमा पर कालिंजर में लगे मेले में जमकर भी नजर आई। सुबह से लेकर रात तक दुकान ग्राहकों से गुलजार रही। वहीं नीलकंठेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं का रेला लग रहा।
थाना कालिंजर क्षेत्र में आयोजित कार्तिक पूर्णिमा मेले की बुधवार को महिला परिसर में जमकर भीड़ रही। सुबह से ही दुकानों में ग्राहकों की भीड़ नजर आई। वहीं दुर्ग में विराजमान नीलकंठेश्वर मन्दिर में दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ रही। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया गया। इस दौरान मेले में लगाये गए सुरक्षा व्यवस्था,यातायात व्यवस्था,पार्किंग स्थल,पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था,साफ-सफाई आदि का निरीक्षण एएसपी शिवराज के द्वारा किया गया। एएसपी शिवराज ने प्रभारी निरीक्षक कालिंजर को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की चूक न होने पाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता से होनी चाहिए। किसी भी संदिग्ध गतिविधियों/व्यक्ति पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इधर सुरक्षा को लेकर एसपी पलाश बंसल ने कालिंजर मेले में कई थानों के पुलिस फोर्स को तैनात किया है। ताकि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चू न हो सके। साथ ही एएसपी शिवराज ने आमजनो से अपील की है कि वे मेले में शांति,सद्भाव एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। जिससे यह पारंपरिक मेला सकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई