बाँदा-फांसी पर लटका मिला युवती का शव,मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

SHARE:

ससुराल में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सास ने जब शव लटका देखा,तब उसे घटना की जानकारी हो सकी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के आहार गांव निवासी रन्नो 23 पत्नी राकेश यादव ने मंगलवार की दोपहर करीब 3:00 बजे दरवाजे के लेंटर में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद घर पहुंची सास रजवंती ने देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही वह चीख पड़ी। शोर गुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया । मृतका के पति ने बताया कि 10 दिन पहले उसका बंटवारा हो चुका है। घटना के समय वह काम चला गया था। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। उधर मृतका के बाबा चंद्राराम निवासी अजीतपारा ने बताया कि बचपन में ही रन्नो के माता-पिता की मौत हो गई थी। चाचा राजेश रज्जू और ग्रामीणों के सहयोग से रन्नो की शादी की गई थी। 6 महीना पहले रन्नो के देवर मुकेश की शादी हुई थी। उसे दहेज ज्यादा मिला था। दहेज को लेकर रन्नो को ससुराली जन ताना देते थे। दो माहे पहले ससुर के साथ मारपीट की थी। बाबा ने आरोप लगाया कि दहेज न मिलने पर ससुरालीजनो ने रन्नो को मारपीट कर मार डाला और आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई