बाँदा-छर्रे लगने से युवती घायल,पुलिस को सूचना दिए बगैर अस्पताल पहुँचे परिजन

SHARE:

मायके में रह रही गोली के चले लगने से युवती घायल हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन उसे अस्पताल ले गए। मामला संज्ञान में आते ही एसपी ने जांच के साथ कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक आशीष सिंह निवासी अमलोर थाना पैलानी ने अपनी बेटी रोहिणी सिंह की शादी शहर बांदा में की थी। पिछले लगभग 1 साल पहले रोहड़ी अपनी मायका आई हुई थी। तब से वह अपने मायका में माता-पिता के साथ रह रही थी। रविवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली के छर्रे लगने से रोहड़ी घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मां की मौजूदगी में उसका उपचार चल रहा है। जानकारी देते हुए सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि रोहिणी के पैर में गोली के छर्रे लगे हैं। उसकी हालत करने से बाहर है। घटना के दौरान घर में माता-पिता के अलावा कोई नहीं था। घटना कैसे हुई, इस बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। एसपी पलाश बंसल ने जांच के उपरांत थाना पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।गोली के छर्रे लगने से बेटी रोहिणी के घायल होने के बाद से पिता आशीष सिंह का आता पता नहीं है। यहां तक कि वह उपचार कराने अस्पताल भी नहीं गया। पुलिस को भी उसने सूचना नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक पैलानी राजेश कुमार ने बताया कि पिता का मोबाइल स्विच ऑफ है। कई बार घर में जाकर उससे संपर्क करने की कोशिश की गई है। लेकिन वह नहीं मिला है।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई