बाँदा-उद्घाटन के साथ कालिंजर महोत्सव का हुआ आगाज,मंत्री ने पिता काट कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

SHARE:

कालिंजर महोत्सव का रविवार को आगाज हो गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री ने डीएम,एसपी की मौजूदगी में किया। आगामी 17 फरवरी तक कालिंजर महोत्सव कार्यक्रम चलेगा।

प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने डीएम,एसपी सहित पुलिस,प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कालिंजर महोत्सव-2026 का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी के शुभारंभ के उपरांत कालिंजर महोत्सव में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टाल तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित तीन दिवसीय विकास से संबंधित प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि कालिंजर महोत्सव कालिंजर में नीलकंठ महादेव जी के स्थापित होने पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक धरोहर को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार जोर दे रही है। डीएम जे रीभा ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार तेज गति से विकास कर रही है एवं सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यक्रम,एवं योजनाएं संचालित की गई हैं।
कालिंजर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में नटराज संगीत टीम के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने उन्नतशील किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक नरैनी ओम मणि वर्मा,पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल, बलॉक प्रमुख मनफूल सिंह पटेल, एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा संजय सिंह एमएलसी प्रतिनिधि आलोक सिंह जनपद के जनप्रतिनिधि तथा जिलाधिकारी श्रीमती जेo रीभा,पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल,अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज,मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे,अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र,एसडीएम नरैनी अमित शुक्ला,सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई